Monday 23 September 2013

चाणक्य जी ने बताया कि राष्ट्र में अव्यवस्था कैसे फैलती है .

1-      राष्ट्र व्यवस्था तन्त्र कहलाती है |वह केवल स्वराष्ट्र विषयों के कर्तव्यों से सम्बन्धित रहती है |


  भावार्थ- राज्य स्वदेश सम्बन्धी कर्तव्य करते रहने मात्र से अपने आप व्यवस्थित होता चला जाता है |जहां राज्य अव्यवस्थित होता है ,वहां राज्यधिकारियों की स्वदेश सम्बन्धी कर्तव्यों की अवेहलना ही उसका कारण होता है |उसी से राष्ट्र में अव्यवस्था फैलती है |अतः इन कर्तव्यों को करते रहने से राष्ट्र अपने आप सुव्यवस्थित रहता है |इसका उल्लंघन करने से राष्ट्र में अव्यवस्था उत्पन्न होती है |

No comments:

Post a Comment